Zid Se Nibhatey Hain Episode 3: रिश्ते और रिश्तेदारी

Zid Se Nibhatey Hain Episode 3 रिश्ते और रिश्तेदारी Remote Owls Drama Original Fiction Series

ज़िद से निभाते हैं – Ex Factor

Zid Se Nibhatey Hain Episode 3: रिश्ते और रिश्तेदारी

फुटपाथ पर दो लड़के बुरी तरह घायल बैठे थे। कई जगह से खून बह रहा था। नंदी उन्हें पानी दे रहा था।

“सुबह से follow कर रहे थे…” नंदी बोला, “ढंग से bike चलानी भी नहीं आती…”

शारदा ने उसे चुप कराया । फिर लड़कों से पूछा, “तुम इनायत खान के fan हो ?”

“नहीं, madam…” एक लड़का खाँसते हुए बोला, “ हमारे पास उनका एक सामान है… हम उनसे मिलके वह वापस करना चाहते हैं। बॉस।”

“मुझे दे सकते हो ?”, शारदा ने पूछा ।

“नहीं । सिर्फ उन्हें….. ।”

ऐसे में ambulance पहुँच गई।

“ पहले hospital जाओ …” , शारदा ने कहा ।

ऐसे में एक लड़का शारदा की हाथ पकड़कर मिन्नत करता है, “बस एक बार मिलवा दीजिए …”

“Nope… पहले इलाज। मैं वादा करती हूँ—इनायत कल तुमसे मिलेगी। That’s a promise.”, शारदा बड़ी शांत आवाज़ में कहती हैं। लड़के मान गए।

नंदी पास आया। शारदा ने धीमे से कहा, “तुम इनके साथ hospital जाओ … and make sure treatment ठीक से हो   रहा है… don’t worry about money.”

Ambulance चली गई । सड़क लगभग सुनसान थी। शारदा ने चारों तरफ देखा । फिलहाल कोई गवाह नहीं, मतलब कोई खतरा नहीं।

Asrusur Series — Coming Soon

Keep Reading Zid Se Nibhatey Hain Episode 3

शारदा car में वापस उठती हैं। उसके car में उठते ही car घर की तरफ रवाना होती है।  

इनायत बड़ी परेशान होकर पूछती है, “सब ठीक हैं ना, दीदी? कोई फ़िक्र करने वाली बात तो नहीं?”

“समस्या क्या हैं इन छोरों का? कहा कुछ?”, राधिका पूछती हैं। 

शारदा अब भी आपके ख्यालों में गुम थी। वह इनायत से कहती हैं, “काल इन दोनों से मिल लेना। बोल रहा था इनके पास तेरा कुछ सामान-वमान रक्खा हैं , जो तुझसे मिलके तेरे हाथों में वापस करेंगे।” 

इनायत इतनी ज़्यादा थक चुकी थी कि उसने एक भी सवाल नहीं पूछा और चुपचाप आंखें बंद करके बैठी रही। दूसरी तरफ राधिका अब जाकर चयन की सांस लेती हैं। वह टाँगे पसारकर बड़ी आराम से कहती हैं, “ज़रूर कोई present बनाया होगा। You know, gift sort of… Who  knows?”

“चुप हो जा लड़की।”, परेशान शारदा राधिका को जोर से डांट देती है। 

राधिका फॉरेन अपने होटों पर ऊँगली रख कर शारदा को इशारे से समझाती हैं के उसस्के होंठ अब zip locked हो गया हैं और अब वह एक भी बात नहीं करेगी ।

Bait Series — Coming Soon

Keep Reading Zid Se Nibhatey Hain Episode 3

सुबह तेज़ message tone से इनायत की आँख खुली । वह रात में मोबाइल को silent करना भूल गई थी। Message इमरान का था, “तेरी उस पालतू कुतिया ने clear हिसाब माँगा है। 20 करोड़ transfer कर दे। Shooting रुकी है।”

इनायत का खून खौल उठा। वह फोन करती भी तो क्या—इमरान सुन और बोल नहीं सकता था। माँ-बाप भी जन्म से मूक-बधिर । उस घर में बोल और सुन सकने वाली अकेली वही थी। 

चार साल तक वह भी नहीं बोली थी। सबको लगा था—वह भी कभी नहीं बोलेगी। तब डॉक्टर साधना महेश्वरी ने इलाज शुरू करवाया। उसकी आवाज़ को दुनिया तक पहुँचाने का श्रेय… साधना महेश्वरी को जाता है। 

बचपन का ज़्यादातर वक़्त उसने नील के साथ बिताया। वही था जिसको कभी इनायत की कमी नहीं दिखी।

इनायत आज भी खुद से पूछती है—“अगर सही वक़्त पर नीलाद्रि मेरी ज़िंदगी में नहीं आते… क्या मैं कभी इनायत खान बन पाती?”

दूसरा message, “पैसा कब आएगा? आज नहीं आया तो कल अम्मी बात करेगी।”

इनायत और इमरान की मम्मी इक़रा—इकरा। इकरा हमेशा इनायत से दूरी बनाए रखती थी ।

इनायत सीधी बैठ गई। उसने message type किया—“पहले पुराना हिसाब clear करो। फिर नई fund की बात होगी। इनायत खान हराम की कमाई नहीं करती। मेहनत से कमाती है। और अपने boss को सुबह-सुबह disturb मत करना। याद रखना—अगर खान मैडम ने लात मार दी, तो भीख भी नसीब नहीं होगी।” 

Message भेजते ही कमरे में सन्नाटा फैल गया।

Chaatuspaad Series — Coming Soon

Keep Reading Zid Se Nibhatey Hain Episode 3

सुबह-सुबह इमरान से बहस के बाद इनायत को अंदाज़ा हो गया था—आज का दिन भी आसान नहीं होगा। वह मोबाइल रखकर आँखें मूँदकर बैठी ही थी कि तूफ़ान की तरह राधिका कमरे में दाख़िल हुई।

“क्या राधे… कभी तो मेरी privacy के बारे में सोच लिया कर ”, इनायत ने हल्की शिकायत की ।

“वो भी सोचूँगी… पहले शादी तो कर ले”, राधिका ने तुरंत पलटवार किया।

“मतलब ? शादी नहीं हुई तो मेरी कोई privacy नहीं ?”, इनायत ने आँखें फैलाकर पूछा।

राधिका सामने बैठ गई । इस बार आवाज़ ठंडी थी, “तू करना क्या चाहती है, हालू ? बस ये बता दे।”

“अब मैंने क्या कर दिया?” , इनायत हैरानी से पूछती है। 

राधिका ने मोबाइल उसकी तरफ़ बढ़ाया, “पिछले दो साल में तूने नील भैया के लिए कितनी shopping की है , कोई idea है ? मुझे तेरे पैसे से problem नहीं । पर इतना सारा सामान उसकी property में जमा कर रही है। ये tresspassing है, समझी ? Legally वो घर नील भैया का है। This is illegal.”

इनायत शर्म से मुस्कुरा दी। सच में… उसने करोड़ों की खरीदारी कर ली थी। शायद वही उसका coping mechanism था।

राधिका भड़क उठी—“I am damn serious , हालु! पागलपन बंद कर । या तो सामान दे आ , या खुद जाकर बात कर।”

इनायत की आँखें अचानक चमक उठीं, “क्या ऐसा नहीं हो सकता, राधे… हम सब फिर से साथ रहें? मैं सुबह उठकर नील को office भेजूँ… बच्चों को school… अच्छा बता, कितने बच्चे होने चाहिए? दो? नहीं, बहुत कम हैं। कम से कम चार – पांच। बड़ा family हो तो घर में रौनक रहती है…”

राधिका का धैर्य टूट गया, “खान मैडम, please try to remember आपने खुद नीलाद्रि शेखर माहेश्वरी से breakup किया है !”

इनायत ने सहजता से कहा, “मैंने सिर्फ झगड़ा किया है… breakup नहीं…”

राधिका ने दबे गुस्से में कहा, “जब झगड़ा दो साल चले तो उसे breakup कहते हैं”

इसी बीच शारदा कमरे में आ गईं। उनके पीछे maid trolley लेकर आई , पर शारदा ने इशारे से उसे बाहर भेज दिया। खुद तीनों के लिए coffee बनाते हुए बोलीं—“नंदी से बात हुई … वो दोनों लड़के अब stable हैं। कोई internal injury नहीं, पर चोट गहरी है। और… ऐसे हाल में भी तुझसे मिलने की ज़िद कर रहे हैं।” उन्होंने कप इनायत की तरफ़ बढ़ाया, “मैंने promise किया था—आज तू उनसे मिलेगी तो मिल लेना एक बार, please.”

इनायत ने सिर हिलाया, “ठीक है दीदी। आज ही मिलूँगी।” 

Bodhon-Petrol — Coming Soon

Keep Reading Zid Se Nibhatey Hain Episode 3

एक controversial talk show के लिए इनायत और अपूर्वा studio में तैयार थे। पहले ऐसे shows उसे बहुत अच्छे लगते थे। अब शोर उसे थका देता था।

अपूर्वा ने धीरे से पूछा, “Are you alright, Khan Madam?” 

“Yes, I am”, उसने मुस्कुराकर कहा।

Show शुरू हुआ। 

Host ने मुस्कुराकर पूछा— “अगर मौका मिले तो अपूर्वा की कौन-सी आदत बदलना चाहेंगी ?”

इनायत मुस्कुराकर कहा—“Nothing. I love him the way he is. He is just adorable.”

Host तुरंत अगला वार करता है—“और नीलाद्रि शेखर माहेश्वरी ? उनकी कौन-सी आदत बदलना चाहेंगी ?”

क्षणभर के लिए इनायत असहज हुई। फिर सँभली—“नील कम बोलते हैं। काश थोड़ा और expressive होते… साथ चलना आसान हो जाता।”

Host ने मौका नहीं छोड़ा—“Breakup वाली खबर… publicity stunt था ?”

इस बार अपूर्वा बीच में बोल पड़ा—“ दोनों बचपन से साथ हैं। Families जुड़ी हुई हैं। हर घर में झगड़ा होता है। सस्ता मसाला मत ढूँढो , यार।”

अपूर्बा की बात करने के अंदाज़ में ऐसा कुछ था, के लिए इनायत ज़ोर से हान्स परती हैं।  या फिर सिर्फ ज़ोर से हांसने की बस acting करती हैं। Break -up की सवाल ने इनायत को इतना असहज कर दिया था के वोह बस अब यहाँ से भागना चाहती थी।

सुनते रहिए Bodhon 2047 Channel की Original Fiction Series “ज़िद से निभाते हैं”। 

कहानी आगे कहाँ जाती है, पढ़ना चाहते हैं ? Please visit www.remoteowls.in

Scroll to Top